पीएम मोदी जब भी देश की जनता से रूबरू होते हैं तो एक मंत्र जरूर आम लोगों को देते हैं. मोदी हमेशा कहते आये हैं उनकी सरकार आपदा को अवसर में बदलती हैं. हालांकि पिछले साल देश में लॉक डाउन लगा तो पूरी दुनिया को ये चिंता सताने लगा की इस फैसले से जनसंख्या में बड़ी वृद्धि होगी.
अभी इसी को लेकर संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ (UNICEF) ने अपने एक रिपोर्ट में कहा की नए साल पर पूरी दुनिया में आधिकारिक रूप से 3,71,500 बच्चों का जन्म हुआ और इनमें सबसे अधिक करीब 60,000 शिशुओं का जन्म भारत में हुआ है.
UNICEF ने अपने रिपोर्ट में कहा विश्वभर में जन्मे बच्चों की करीब आधी संख्या 10 देशों से हैं जिसमे भारत (59,995), चीन (35,615), नाइजीरिया (21,439), पाकिस्तान (14,161), इंडोनेशिया (12,336), इथियोपिया (12,006), अमेरिका (10,312), मिस्र (9,455), बांग्लादेश (9,236) और कांगो गणराज्य (8,640) बच्चों का जन्म हुआ.
The children born today enter a world far different than even a year ago, and a New Year brings a new opportunity to reimagine it. https://t.co/UY6WKuSK2G
— Henrietta H. Fore (@unicefchief) January 1, 2021
वही इसी को लेकर कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने मनोज तिवारी पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में अपने ट्वीट में लिखा ” दिल्ली से BJP के एक सांसद का भी इस में योगदान रहा है – इस उपलब्धि और कीर्तिमान के लिए उन्हें भी बधाई”
मेरे घर आयी एक नन्ही परी… I am blessed with a baby girl… जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020